स्कूल वैन ने मां की आंखों के सामने 6 साल की बेटी को रौंदा- मौत, पलभर में उजड़ गई पूरी दुनिया

Edited By Updated: 09 Jul, 2026 07:45 AM

girl crushed by school van in bengaluru days before 6th birthday

School Van Accident : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के बाहरी इलाके दासनपुरा में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच साल की बच्ची की जान चली गई। बताया जा रहा है कि बच्ची स्कूल के बाहर अपनी मां के साथ खड़ी थी, तभी वह अचानक एक चलती स्कूल वैन के...

School Van Accident : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के बाहरी इलाके दासनपुरा में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच साल की बच्ची की जान चली गई। बताया जा रहा है कि बच्ची स्कूल के बाहर अपनी मां के साथ खड़ी थी, तभी वह अचानक एक चलती स्कूल वैन के सामने आ गई और वाहन की चपेट में आ गई। मृतक बच्ची की पहचान तनिषा के रूप में हुई है। वह किशोर और मधु की बेटी थी।

जानकारी के अनुसार, तनिषा अपनी मां के साथ 7 वर्षीय बड़ी बहन कनिका को स्कूल से लेने गई थी। दोनों स्कूल के बाहर इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान तनिषा अचानक आगे बढ़ गई और वहां से गुजर रही स्कूल वैन की चपेट में आ गई। हादसा इतना गंभीर था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिवार गहरे सदमे में है। सबसे भावुक बात यह है कि तनिषा अगले शुक्रवार को अपना छठा जन्मदिन मनाने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही चिक्काबनवारा ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए नेलमंगला सरकारी अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और इसमें किसी की लापरवाही थी या नहीं। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!