राहुल गांधी मानहानि मामले में 18 जुलाई को अगली सुनवाई, 8 साल पुराने केस में चल रही कार्रवाई

Edited By Updated: 06 Jul, 2026 05:53 PM

the next hearing in the rahul gandhi defamation case is scheduled for july 18th

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि मामले में अब 18 जुलाई को सुनवाई होगी। अदालत में यह मामला करीब आठ वर्ष से लंबित है हालांकि राहुल गांधी जमानत पर चल रहे हैं।

नेशनल डेस्क: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि मामले में अब 18 जुलाई को सुनवाई होगी। अदालत में यह मामला करीब आठ वर्ष से लंबित है हालांकि राहुल गांधी जमानत पर चल रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, मामले में रिवीजन कोर्ट के फैसले के बाद अब आगे की सुनवाई तय की गई है। रिवीजन कोर्ट ने कथित बयान से जुड़े वॉयस सैंपल मिलान को लेकर आदेश जारी किया था, जिसके बाद निचली अदालत में प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। यह मामला लंबे समय से अदालत में विचाराधीन है और समय-समय पर इसकी सुनवाई होती रही है। अब 18 जुलाई को होने वाली सुनवाई पर सभी पक्षों की नजरें टिकी हैं।

अदालत में अगली तारीख पर मामले से जुड़े कानूनी बिंदुओं और साक्ष्यों पर आगे की प्रक्रिया पूरी किए जाने की संभावना जताई जा रही है। आप को बता दें कि राहुल गांधी पर वर्ष 2018 में भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष व मौजूदा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए हत्यारा कहने का आरोप है। राहुल गांधी के खिलाफ चार अगस्त 2018 को जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन व भाजपा नेता विजय मिश्र ने मानहानि का परिवाद दायर किया था।

27 नवंबर 2023 को कोर्ट ने राहुल गांधी को विचारण के लिए अदालत में तलब किया था। 20 फरवरी 2024 को राहुल गांधी ने कोर्ट में हाजिर होकर अपनी जमानत कराई थी और 20 फरवरी 2026 को उनका बयान कोर्ट में दर्ज किया गया था।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!