हाई-टेंशन तार की चपेट में आने से छात्र की मौत, सामने आई बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही

Edited By Updated: 11 Jul, 2026 06:39 PM

student dies after coming into contact with high tension wire

मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र के तहत महोली गांव के एक छात्र की उसके घर के ऊपर से गुजर रहे 'हाई-टेंशन' तार की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क : मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र के तहत महोली गांव के एक छात्र की उसके घर के ऊपर से गुजर रहे 'हाई-टेंशन' तार की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (शहर) अरुण कुमार सिंह ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि शुक्रवार को किशनी थाना क्षेत्र के महोली गांव का निवासी बीएससी का छात्र करण (20) किसी काम से अपने घर की छत पर गया था। वहां वह घर के ऊपर से गुज़र रहे बिजली के हाई-टेंशन तार के संपर्क में आ गया और बेहोश होकर गिर पड़ा।

उन्होंने बताया कि करंट लगने के बाद करण के पिता वेदराम और परिवार वाले उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर वे किशनी के पुलिस निरीक्षक छत्रपाल सिंह और पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। वेद राम ने कहा कि उन्होंने कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन तार को हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई जिसकी वजह से अब उनके बेटे की जान चली गई।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!