World Health Day: सबसे सेहतमंद देश है स्पेन; भारत 120वें नंबर पर, जानें कारण

Edited By Tanuja,Updated: 07 Apr, 2019 05:48 PM

world health day spain is most healthiest country

7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया जाता है। जानकारी के अनुसार करीब साढ़े चार करोड़ की आबादी वाले स्पेन के लोग सबसे ज्यादा स्वस्थ रहते हैं...

इंटरनैशनल डैस्कः 7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया जाता है। जानकारी के अनुसार करीब साढ़े चार करोड़ की आबादी वाले स्पेन के लोग सबसे ज्यादा स्वस्थ रहते हैं। हाल ही में आई ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में स्पेन को दुनिया का सबसे स्वस्थ देश माना गया। शोधकर्ताओं ने स्पेन के सबसे स्वस्थ देश होने का कारण यहां के लोगों की खानपान की आदत को माना। उनका मानना है कि यहां के लोग कम फैट और कार्बाेहाइड्रेट वाला खाना खाते हैं, इसलिए ज्यादा सेहतमंद होते हैं।

PunjabKesari

भारत 120वें स्थान पर : 169 देशों की लिस्ट में भारत सेहत के मामले में 120वें स्थान पर था। इसकी वजह यह है कि 50% भारतीयों का भोजन असंतुलित होता है और सरकार भी हर नागरिक की सेहत पर कम खर्च करती है। यूरोपीय देशों में ज्यादातर लोग मैडिटेरेनियन डाइट लेते हैं। स्पेन के सबसे सेहतमंद देश होने का कारण भी यही है। स्पेन के लोग अपने खाने में जैतून का तेल और नट्स शामिल करते हैं। इसके अलावा ब्रैड, चावल, छिलके समेत आलू जैसी स्टार्च वाली चीजें, फल-सब्जियां, साबुत अनाज, सूखे मेवे भी इस डाइट में शामिल होते हैं।

PunjabKesari

मैडिटेरेनियन डाइट है बैस्टः विशेषज्ञों ने भी मैडिटेरेनियन डाइट को लो-फैट डाइट से बेहतर माना है। इस डाइट को लेने से ब्रेस्ट कैंसर, हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है। इससे मोटापे से बचा जा सकता है। 1 लाख किलो वजन कम करने का टारगेट स्पेन के उत्तर-पश्चिमी इलाके नैरोन के रहवासियों का वजन बढ़ता जा रहा था। पिछले साल वहां एक मुहिम छेड़ी गई। इसमें लोगों से हेल्दी डाइट लेने के साथ-साथ एक्सरसाइज करने की अपील की गई। इस मुहिम में नैरोन के 39,426 रहवासी शामिल हुए। डॉक्टरों ने दो साल में सभी लोगों का कुल वजन 1 लाख किलो कम करने का लक्ष्य रखा है। यानी हर नागरिक को कम से कम 2.5 किलो वजन कम करना है।

PunjabKesari

10 सबसे स्वस्थ देश

  • देश              हेल्थ ग्रेड             हेल्थ स्कोर
  • स्पेन              92.75              96.56
  • इटली             91.59              95.83
  • आइसलैंड        91.44              96.11
  • जापान            91.38             95.59
  • स्विट्जरलैंड     90.93             94.71
  • स्वीडन            90.24             94.13
  • ऑस्ट्रेलिया      89.75             93.96
  • सिंगापुर          89.29             93.19
  • नॉर्वे               89.09              93.25
  • इजरायल        88.15              92.01


भारत v/s स्पेन : प्रति व्यक्ति रोजाना कितना खर्च करती है सरकार?
ऑर्गनाइजेशन फॉर इकोनॉमिक को-ऑपरेशन एंड डेवलपमेंट (ओईसीडी) के मुताबिक, 2017 में स्पेन की सरकार हर साल प्रति व्यक्ति के स्वास्थ्य पर 3,370 यूएस डॉलर (करीब 2,33,300 रुपए) खर्च कर रही थी, जबकि भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय की नेशनल हेल्थ प्रोफाइल की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत सरकार ने 2017-18 में प्रति व्यक्ति के स्वास्थ्य पर सिर्फ 1657 रुपए खर्च किए।

PunjabKesari

इस हिसाब से स्पेन की सरकार अपने हर नागरिक के स्वास्थ्य पर रोजाना करीब 650 रुपए खर्च करती है जबकि भारत सरकार रोजाना हर नागरिक के स्वास्थ्य पर सिर्फ 4.50 रुपए का खर्च करती है। इस मामले में अमेरिका सबसे आगे है। अमेरिका हर साल अपने हर नागरिकों की सेहत पर 10 हजार डॉलर से ज्यादा खर्च करता है, लेकिन इसके बावजूद लाइफस्टाइल और खानपान की अादतों के चलते वह सबसे स्वस्थ देशों की लिस्ट में 35वें नंबर पर है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!