PM मोदी ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड: दुनिया भर से बधाइयों की बौछार, कहा-यह जनता के प्रेम व विश्वास का प्रतीक

Edited By Updated: 10 Jun, 2026 11:20 AM

world leaders congratulate pm modi on becoming india s longest serving pm

प्रधानमंत्री Narendra Modi के भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर दुनिया भर के नेताओं, सांसदों और उद्योग जगत की हस्तियों ने उन्हें बधाई दी। नेताओं ने उनके शासन, वैश्विक दक्षिण की आवाज उठाने और भारत की बढ़ती...

International Desk: : प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर दुनिया भर से बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है। विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों, प्रधानमंत्रियों, सांसदों और उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियों ने उनके नेतृत्व, भारत की आर्थिक प्रगति और वैश्विक मंच पर उनकी भूमिका की सराहना की। 10 जून को 4,399 दिनों का लगातार कार्यकाल पूरा करते हुए मोदी ने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 4,398 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

 

अमेरिका से आईं बधाइयां
अमेरिकी सीनेट इंडिया कॉकस के सह-अध्यक्ष John Cornyn ने मोदी के कार्यकाल को "परिवर्तनकारी" बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में करोड़ों लोग गरीबी से बाहर आए और भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुआ। उन्होंने कहा कि अमेरिका-भारत साझेदारी पहले से कहीं अधिक मजबूत हुई है। वहीं Bill Hagerty ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत और अमेरिका के संबंध एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदल गए हैं।

 

श्रीलंका के राष्ट्रपति ने कहा  
Anura Kumara Dissanayake ने प्रधानमंत्री मोदी को भेजे संदेश में कहा कि यह उपलब्धि केवल लंबे कार्यकाल का प्रतीक नहीं है, बल्कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जनता द्वारा बार-बार जताए गए विश्वास का भी प्रमाण है। उन्होंने भारत-श्रीलंका संबंधों को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

 

पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री  बोले
James Marape ने वीडियो संदेश जारी कर मोदी को एक "रोल मॉडल" और प्रेरणादायक नेता बताया। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत ने उल्लेखनीय आर्थिक और वैश्विक प्रगति हासिल की है, जो विकासशील देशों के लिए प्रेरणा है।

 

त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री ने की सराहना
Kamla Persad-Bissessar ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर एक प्रभावशाली आवाज बनकर उभरा है। उन्होंने भारत की बढ़ती कूटनीतिक और आर्थिक शक्ति की प्रशंसा की। अंतरराष्ट्रीय नेताओं ने अपने संदेशों में विशेष रूप से इस बात का उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने विकासशील देशों और ‘ग्लोबल साउथ’ के मुद्दों को विश्व मंच पर प्रमुखता से उठाया है। कई नेताओं ने उन्हें समावेशी विकास, आर्थिक प्रगति और वैश्विक सहयोग का समर्थक बताया।

 

उद्योग जगत  ने भी दी शुभकामनाएं
अमेरिकी गायिका Mary Millben और Nikesh Arora समेत कई प्रमुख हस्तियों ने मोदी को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और आर्थिक विकास में उनके योगदान को रेखांकित किया।  बता दें कि 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद संभालने वाले मोदी ने 2019 और 2024 में लगातार तीसरी बार जनादेश प्राप्त किया। अब 4,399 दिनों का रिकॉर्ड बनाकर वे भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं।

  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!