दुनियाभर के नेताओं ने दी PM मोदी को 75वें जन्मदिन की बधाई, बिल गेट्स से लेकर नेतन्याहू-सुनक तक ने जताया सम्मान

Edited By Updated: 17 Sep, 2025 04:42 PM

world leaders extend birthday wishes to pm modi on his 75th birthday

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर दुनिया भर के नेताओं और दिग्गज हस्तियों ने शुभकामनाएँ दीं और उनके नेतृत्व की सराहना...

International Desk:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर दुनिया भर के नेताओं और दिग्गज हस्तियों ने शुभकामनाएँ दीं और उनके नेतृत्व की सराहना की। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री सुनक और कई अन्य नेताओं ने मोदी को बधाई दी।

PunjabKesari
नेतन्याहू की दोस्ताना शुभकामना
इज़राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने वीडियो संदेश में मोदी को अपना “अच्छा मित्र” बताया। उन्होंने कहा कि भारत और इज़राइल की दोस्ती में मोदी ने बड़ी भूमिका निभाई है। नेतन्याहू ने कहा-“मैं आपसे जल्द ही मिलने की उम्मीद करता हूँ, ताकि हम अपनी साझेदारी और दोस्ती को और ऊँचाई तक ले जा सकें।”

 

बिल गेट्स का संदेश
माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स  ने भी वीडियो संदेश में मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और शक्ति की कामना की। उन्होंने कहा कि भारत की शानदार प्रगति और वैश्विक दक्षिण के देशों के लिए साझा किए जा रहे नवाचार में मोदी का योगदान उल्लेखनीय है।

PunjabKesari

 ऋषि सुनक का भावुक बयान
ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री  ऋषि सुनक  ने कहा कि मोदी हमेशा उनके और ब्रिटेन के अच्छे मित्र रहे हैं। उन्होंने अपने वीडियो संदेश में बताया कि “एक ब्रिटिश-भारतीय परिवार से होने के नाते भारत-ब्रिटेन रिश्ते मेरे दिल के करीब हैं।” सुनक ने 2023 में जी20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत यात्रा को भी याद किया और कहा कि यह भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को दर्शाने वाला ऐतिहासिक आयोजन था।
 

अल्बानीज को मजबूत दोस्ती पर गर्व 
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री अल्बानीज ने भारत के साथ मजबूत दोस्ती पर गर्व जताया और भारतीय समुदाय के योगदान को सराहा। भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन, म्यांमा के राष्ट्रपति मिन आंग हलिंग, गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली और डोमिनिका के प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्केरिट ने भी शुभकामनाएँ भेजीं।

PunjabKesari

पुतिन का संदेश
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने क्रेमलिन की वेबसाइट पर जारी संदेश में मोदी के  व्यक्तिगत योगदान  की सराहना की। उन्होंने कहा कि मोदी ने न केवल अपने देशवासियों का सम्मान अर्जित किया है बल्कि विश्व मंच पर भारत की प्रतिष्ठा भी बढ़ाई है। पुतिन ने कहा कि मोदी ने रूस-भारत के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को मज़बूत किया है और सामाजिक, आर्थिक, वैज्ञानिक व तकनीकी क्षेत्रों में भारत को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है।

 

ट्रंप की फोन कॉल
इससे एक दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप  ने मोदी को फोन कर जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी थीं। यह कदम दोनों देशों के बीच टैरिफ को लेकर चल रहे तनाव के बीच रिश्तों में सुधार की दिशा में अहम संकेत माना जा रहा है। ट्रंप ने मोदी के नेतृत्व की तारीफ की और यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के प्रयासों में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!