Chandrayaan-2: यान ने भेजा संदेश, हेलो! मैं चंद्रयान-2, शानदार चल रहा है मेरा सफर

Edited By Yaspal,Updated: 18 Aug, 2019 10:01 PM

yan sent message hello i am chandrayaan 2 my journey is going great

भारत का चंद्रयान-2 कदम-दर-कदम अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। यान ने धरती पर अपनी अच्छी सेहत और शानदार यात्रा के बारे में संदेश भेजा है। यान के संदेश में कहा गया है कि वह सात सितंबर को चांद के दक्षिणी...

नेशनल डेस्कः भारत का चंद्रयान-2 कदम-दर-कदम अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। यान ने धरती पर अपनी अच्छी सेहत और शानदार यात्रा के बारे में संदेश भेजा है। यान के संदेश में कहा गया है कि वह सात सितंबर को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करेगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रविवार को इस संबंध में आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया।
PunjabKesari
इसरो ने लिखा, ‘हेलो! मैं चंद्रयान-2 हूं, विशेष अपडेट के साथ। मैं आप सबको बताना चाहूंगा कि अब तक का मेरा सफर शानदार रहा है और मैं चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सात सितंबर को उतरूंगा। मैं कहां हूं और क्या कर रहा हूं, यह जानने के लिए मेरे साथ जुड़े रहें। 22 जुलाई को प्रक्षेपित किया गया। चंद्रयान-2 अब तक अपनी कक्षा में छह बदलाव से गुजर चुका हूं। छठा बदलाव 14 अगस्त को किया गया था।
PunjabKesari
पिछले महीने हुआ था प्रक्षेपण
चंद्रयान-2 को 22 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से इसरो के सबसे भारी रॉकेट जीएसएलवी-मार्क 3 की मदद से प्रक्षेपित किया गया था। चंद्रयान-2 के तीन हिस्से हैं- ऑर्बिटर, लैंडर 'विक्रम' और रोवर 'प्रज्ञान'।
PunjabKesari
ऑर्बिटर करीब सालभर चांद की परिक्रमा करते हुए प्रयोगों को अंजाम देगा। वहीं लैंडर और रोवर चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेंगे। लैंडिंग के साथ ही भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा देश बन जाएगा। अब तक अमेरिका, रूस और चीन अपना यान चांद पर उतार चुके हैं।

चंद्रयान-2 के लैंडर-रोवर चांद के जिस हिस्से पर उतरेंगे, वहां अब तक कोई यान नहीं पहुंचा है। 2008 में भारत ने आर्बिटर मिशन चंद्रयान-1 भेजा था। यान ने करीब 10 महीने चांद की परिक्रमा करते हुए प्रयोगों को अंजाम दिया था। चांद पर पानी की खोज का श्रेय भारत के इसी अभियान को जाता है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!