श्री कुंज ग्रीन्स: अब मेरठ में ही मिलेगी पहाड़ों जैसी शुद्ध हवा, जानें इस खास टाउनशिप की खूबियां

Edited By Updated: 21 Mar, 2026 09:32 PM

shri kunj greens now experience the pure mountain like air right

एनसीआर के साथ ही मेरठ में भी वायु प्रदूषण लोगों की जिंदगी को छीन रहा है। कुछ दिनों को छोड़ दें तो एक्यूआई बहुत खराब स्तर पर रहता है। इससे बचने के लिए एयर प्यूरिफायर का इस्तेमाल करते हैं, जिसकी कीमत करीब 7 हजार से शुरू होती है। इसके साथ ही प्राकृतिक...

(वेब डेस्क): एनसीआर के साथ ही मेरठ में भी वायु प्रदूषण लोगों की जिंदगी को छीन रहा है। कुछ दिनों को छोड़ दें तो एक्यूआई बहुत खराब स्तर पर रहता है। इससे बचने के लिए एयर प्यूरिफायर का इस्तेमाल करते हैं, जिसकी कीमत करीब 7 हजार से शुरू होती है। इसके साथ ही प्राकृतिक एयर प्यूरिफायर जैसे पौधों का भी लोग प्रयोग करते हैं, लेकिन मेरठ में एक टाउनशिप ऐसे तैयार हो रही है, जो लोगों को स्वस्थ वातावरण देने की कोशिश में है।

मेरठ में ऐसी की ही एक टाउनशिप की शुरुआत होने वाली है। मेरठ-शामली एक्सप्रेसवे कॉरिडोर पर विकसित हो रही श्रीकुंज ग्रीन्स टाउनशिप अपनी इस खासियत के लिए चर्चा में है। इसके लग्जरी विला की लॉन्चिंग 22 मार्च को होगी। इसके जरिए शहर में पहली बार AQI आधारित एयर प्यूरीफायर की पहल की जा रही है, जो स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह टाउनशिप में न केवल हवा की गुणवत्ता सुधारेगा, बल्कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी करेगा। इससे बच्चों का भविष्य सुधरेगा और उनकी सेहत भी सही रहेगी।  

करंट के खतरे से बचने इसमें बिजली और इंटरनेट नेटवर्क की अंडरग्राउंड व्यवस्था की गई है, जिससे बाहर किसी प्रकार की वायरिंग दिखाई नहीं देती। भवनों को भूकंप-रोधी तकनीक के अनुसार तैयार किया जा रहा है। विला में पर्याप्त खुला स्थान, प्राकृतिक रोशनी और वेंटिलेशन की व्यवस्था है। प्रत्येक घर के साथ एक लैंडस्केप्ड गार्डन दिया जा रहा है, जो निजी और आकर्षक बाहरी स्पेस प्रदान करता है। सुरक्षा को देखते हुए पूरे परिसर की निगरानी 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जा रही है और आपातकालीन स्थिति के लिए 24 घंटे एंबुलेंस सेवा उपलब्ध है।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!