ओबेरॉय रियल्टी की बिक्री बुकिंग बीते वित्त वर्ष में चार प्रतिशत बढ़कर 5,447 करोड़ रुपए पर

Edited By Updated: 13 May, 2026 01:52 PM

oberoi realty s sales bookings increased by four percent to rs 5 447 crore

मुंबई की रियल एस्टेट कंपनी ओबेरॉय रियल्टी की बिक्री बुकिंग बीते वित्त वर्ष में चार प्रतिशत बढ़कर 5,447 करोड़ रुपये हो गई, जिसका मुख्य कारण लक्जरी घरों की मज़बूत मांग थी। कंपनी अपने कारोबार के विस्तार के लिए प्रतिभूतियां जारी कर 6,000 करोड़ तक जुटाने...

नई दिल्लीः मुंबई की रियल एस्टेट कंपनी ओबेरॉय रियल्टी की बिक्री बुकिंग बीते वित्त वर्ष में चार प्रतिशत बढ़कर 5,447 करोड़ रुपये हो गई, जिसका मुख्य कारण लक्जरी घरों की मज़बूत मांग थी। कंपनी अपने कारोबार के विस्तार के लिए प्रतिभूतियां जारी कर 6,000 करोड़ तक जुटाने की योजना बना रही है। नवीनतम निवेशक प्रस्तुतीकरण के अनुसार, कंपनी की बिक्री बुकिंग या 'प्री-सेल्स' इससे पिछले वित्त वर्ष के 5,281 करोड़ रुपए (2024-25 में) से बढ़कर 5,447 करोड़ रुपए हो गई।

वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान, ओबेरॉय रियल्टी का एकीकृत शुद्ध मुनाफा पिछले वित्त वर्ष के 2,224.05 करोड़ रुपए के मुकाबले बढ़कर 2,507.64 करोड़ रुपए हो गया। कुल आय भी पिछले वित्त वर्ष के 5,474.17 करोड़ रुपए (2024-25 में) से बढ़कर 6,304.27 करोड़ रुपए हो गई। ओबेरॉय रियल्टी देश के अग्रणी रियल एस्टेट कंपनियों में से है।  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!