Edited By ,Updated: 21 May, 2015 12:12 PM

सिखी ग्रहण कर लुकास से जोबन सिंह बने स्विटज़रलैंड के पहले गोरे की अस्थियां कीरतपुर में प्रवाहित की जाएंगी।
स्विटजरलैंडः सिख धर्म अपनाकर लुकास से जोबन सिंह बने स्विटज़रलैंड के पहले गोरे की अस्थियां कीरतपुर साहिब में प्रवाहित की जाएंगी। 10 मई को जोबन सिंह की परिवार समेत गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। यह हमला जोबन सिंह के जीजे ने किया था। इसके पीछे पारिवारिक कलह मुख्य कारण था।
जोबन सिंह स्विटजरलैंड का पहला ऐसा नागरिक था, जिसने सिख धर्म को अपनाया था। 2012 में भारत के दौरे के दौरान वह अमृतसर में 2 महीनों के लिए रहा और यहां उसने पुरी रस्मों के साथ अमृत छका। जोबन सिंह लेंजेंथल स्थित गुरुद्वारा साहिब में सिखों की सेवा भावना को देखकर काफी प्रभावित हुआ था।
21 मई को जोबन सिंह का अंतिम संस्कार आरायू सिटी के गुरुद्वारा साहिब में सिख रवायतों के अनुसार होगा और बाद में उसकी अस्थियां कीरतपुर साहिब में प्रवाहित की जाएंगी। शायद जोबन सिंह की आखिरी इच्छा भी यह ही रही होगी।