कोरोना का कहर, पंजाब के बाद चंडीगढ़ भी 31 मार्च तक लॉकडाउन

Edited By Updated: 22 Mar, 2020 02:51 PM

chandigarh lockdown till 31 march

चंडीगढ़ प्रशासन ने COVID19 के प्रसार को रोकने के लिए बड़ा फैसला लिया है।

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ प्रशासन ने COVID19 के प्रसार को रोकने के लिए बड़ा फैसला लिया है। चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर को 31 मार्च तक लॉकडाउन कर दिया है। कोरोना के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया गया है। कोरोना के खतरे के बीच देश में सबसे पहले राजस्थान फिर पंजाब और उसके बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने यह मुख्य फैसला लिया है। वहीं लगातार विदेश से आए लोगों को पर नजर रखी जा रही है। 

31 मार्च तक सभी गैर-जरूरी प्रतिष्ठान जिनमें कार्यालय, स्कूल, कॉलेज, कारखाने और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। हालांकि, सब्जी की दुकानें, राशन की दुकानें, केमिस्ट आदि सहित आवश्यक सेवाएं खुली रहेंगी। सभी सार्वजनिक परिवहन भी निलंबित रहेंगे। बता दें कि कोरोना वायरस के अब तक चंडीगढ़ में 6 मामले सामने आ चुके हैं। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!