धान की खरीद के 5246.27 करोड़ रुपए की अदायगी कर दी : आशु

Edited By Updated: 17 Oct, 2020 09:05 PM

paddy purchase

कुल 47 लाख 53 हजार 651 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है

चंडीगढ़, (शर्मा): पंजाब के खाद्य एवं सिविल सप्लाई मंत्री भारत भूषण आशु ने आज यहां बताया कि अब तक हुई धान की खरीद के बनते 5246.27 करोड़ रुपए की अदायगी कर दी गई है। आशु ने कहा कि पंजाब की मंडियों में 16 अक्तूबर, 2020 तक कुल 47 लाख 53 हजार 651 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है, जिसमें से 35,42,122 मीट्रिक टन धान की लिङ्क्षफ्टग भी हो चुकी है।

 

उन्होंने बताया कि आज पंजाब की मंडियों में 4753651 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई, जिसमें से सरकारी खरीद एजैंसियों ने मीट्रिक टन धान की फसल और मिलर्स द्वारा 18860 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। आशु ने बताया कि 16 अक्तूबर, 2020 तक मार्कफैड ने 12,80,861 मीट्रिक टन, पनसप द्वारा 9,93,825 मीट्रिक टन, पी.एस.डब्ल्यू.सी. द्वारा 5,16,700 मीट्रिक टन, पनग्रेन द्वारा 18,67,950 मीट्रिक टन और एफ.सी.आई. द्वारा 75395 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। इसके अलावा मिलर्स द्वारा 18860 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा की जा रही खरीद का अब तक 3 लाख 56 हजार 516 किसानों को लाभ मिल चुका है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!