गुरदासपुर शूटआउट : सोशल मीडिया पर आमने-सामने लॉरेंस और पाकिस्तानी डॉन, जांच में जुटीं खुफिया एजेंसियां

Edited By Updated: 24 Feb, 2026 07:42 PM

police employee murder case social media war between lawrence and pakistani don

गुरदासपुर जिले में सीमा के पास आदियां पोस्ट पर रात के समय अज्ञात हमलावरों द्वारा दो पुलिस जवानों की गोली मारकर हत्या करने के मामले ने पूरे राज्य में चिंता और रोष पैदा कर दिया है। इस घटना के बाद जहां पुलिस और खुफिया एजेंसियां पूरी गंभीरता के साथ जांच...

गुरदासपुर  (हरमन): गुरदासपुर जिले में सीमा के पास आदियां पोस्ट पर रात के समय अज्ञात हमलावरों द्वारा दो पुलिस जवानों की गोली मारकर हत्या करने के मामले ने पूरे राज्य में चिंता और रोष पैदा कर दिया है। इस घटना के बाद जहां पुलिस और खुफिया एजेंसियां पूरी गंभीरता के साथ जांच में जुटी हैं, वहीं दूसरी ओर अपराधी गिरोहों के बीच सोशल मीडिया पर जुबानी जंग तेज हो गई है। घटना के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सांझा कर पुलिस मुलाजिमों पर हमले की निंदा की गई और आतंकी तत्वों को सीधी चेतावनी दी गई। गैंग ने दावा किया कि बेगुनाह पुलिस कर्मियों की हत्या का बदला लिया जाएगा।

इसके जवाब में पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी के नाम वाली आईडी से तीखी प्रतिक्रिया दी गई, जिसमें लॉरेंस गैंग की पोस्ट को "नाजायज" और "शोहरत हासिल करने की कोशिश" करार दिया गया। भट्टी ने चुनौती दी कि बड़े दावे करने से पहले यह गिरोह अपने पुराने विवादों और बदलों को पूरा करके दिखाए। भट्टी ने दुबई में हुई एक हत्या का हवाला देते हुए लॉरेंस गैंग पर गंभीर आरोप लगाए और उन्हें "देश का गद्दार" तक कह दिया। गौरतलब है कि लॉरेंस ग्रुप ने अपनी पोस्ट में आतंकी संगठन 'तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान' को धमकी दी थी, जिसने पहले इस हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच मुकम्मल होने से पहले इन सोशल मीडिया दावों पर कुछ भी कहना सही नहीं होगा।

दूसरी ओर, पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्रों में नाकाबंदी और चेकिंग तेज कर दी है। फॉरेंसिक टीमें और विशेष जांच दस्ते सबूत जुटाने के लिए हर पहलू पर काम कर रहे हैं। उच्च अधिकारियों का कहना है कि दोषियों को जल्द काबू कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दोहरे हत्याकांड ने लोगों के मन में भारी रोष पैदा किया है। विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए मांग की है कि कायरतापूर्ण ढंग से हमला करने वाले तत्वों का पता लगाकर उन्हें ऐसी मिसाल देने वाली सजा दी जाए ताकि भविष्य में कोई ऐसी हिम्मत न कर सके।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!