Punjab में बदला मौसम का मिजाज, 21 तक बारिश का Alert, जानें अपने शहर का हाल

Edited By Updated: 17 Mar, 2026 10:14 AM

punjab weather update

पंजाब के मौसम को लेकर ताजा अपडेट सामने आई है। राज्य के कई जिलों में आज

पंजाब डेस्क: पंजाब के मौसम को लेकर ताजा अपडेट सामने आई है। राज्य के कई जिलों में आज मौसम बदला-बदला रहने की संभावना है। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और पटियाला में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

विभाग के मुताबिक 18, 19 और 21 मार्च को भी प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं लुधियाना, जालंधर और पठानकोट में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं, जबकि चंडीगढ़ में फिलहाल मौसम साफ है। मौसम विभाग के अनुसार एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ी क्षेत्रों में सक्रिय हो रहा है, जिसके चलते आने वाले दिनों में मौसम में और बदलाव देखने को मिलेगा। पिछले दो दिनों में हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण ठंड ने एक बार फिर वापसी कर ली है।

बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 1.4°C की गिरावट दर्ज की गई है, जो सामान्य से 3.7°C कम है। वहीं पिछले दो दिनों में अधिकतम तापमान कुल 7.6°C तक गिर चुका है। मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 3 से 5°C तक बढ़ सकता है, जबकि इसके बाद फिर 4 से 6°C तक गिरावट आने की संभावना है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!