Monthly Numerology May Prediction: जन्मतिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा मई का महीना

Edited By Updated: 01 May, 2026 09:14 AM

monthly numerology may prediction

Monthly Numerology May Prediction: मई 2026 हर जन्मांक के लिए अलग-अलग अनुभव लेकर आएगा। जहां कुछ लोगों को सफलता और उन्नति मिलेगी, वहीं कुछ को धैर्य और संतुलन बनाए रखने की जरूरत होगी। अंक ज्योतिष हमें केवल मार्गदर्शन देता है सही निर्णय और मेहनत ही आपके...

Monthly Numerology May Prediction: मई 2026 हर जन्मांक के लिए अलग-अलग अनुभव लेकर आएगा। जहां कुछ लोगों को सफलता और उन्नति मिलेगी, वहीं कुछ को धैर्य और संतुलन बनाए रखने की जरूरत होगी। अंक ज्योतिष हमें केवल मार्गदर्शन देता है सही निर्णय और मेहनत ही आपके जीवन को बेहतर बनाते हैं। आइए जानते हैं 1 से 9 तक के सभी जन्मांकों के लिए मई 2026 का विस्तृत भविष्यफल:

जन्मांक 1 (जिनका जन्म 1, 10, 19, 28 को हुआ है)
यह महीना आपके लिए लीडरशिप और सफलता का संकेत दे रहा है। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं और आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लव लाइफ में थोड़ा संतुलन बनाए रखें, अहंकार से बचें। ब्लड प्रेशर वाले मरीज अपनी दवाई का खास ख्याल रखें।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ दिन: शनिवार
उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं।

जन्मांक 2 (जिनका जन्म 2, 11, 20, 29 को हुआ है)
भावनात्मक रूप से यह महीना थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। रिश्तों में संवेदनशीलता बढ़ेगी, इसलिए बातचीत में नरमी रखें। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। बच्चों की पढ़ाई संबंधी परेशानियां रहेंगी। बाहरी खान-पान की वजह से अपच की तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ दिन: सोमवार
उपाय: किसी वृद्ध व्यक्ति का आशीर्वाद लें।

जन्मांक 3 (जिनका जन्म 3, 12, 21, 30 को हुआ है)
यह महीना आपके लिए रचनात्मकता और उन्नति लेकर आएगा। व्यापार करने वालों की नई योजनाएं सफल होंगी और पढ़ाई या करियर में अच्छे परिणाम मिलेंगे। लव लाइफ में भी खुशियां रहेंगी। अगर नौकरी कर रहे हैं तो पदोन्नति भी हो सकती है और आपके अधिकारों में भी इजाफा होगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ दिन: गुरुवार
उपाय: तुलसी को जल दें।

जन्मांक 4 (जिनका जन्म 4, 13, 22, 31 को हुआ है)
मई का महीना आपके लिए मेहनत और धैर्य का रहेगा। काम में थोड़ी रुकावटें आ सकती हैं लेकिन निरंतर प्रयास से सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी। लोग आपके व्यक्तित्व के कायल होंगे और आप अपनी वाणी से दूसरों को प्रभावित करेंगे।
शुभ रंग: नीला
शुभ दिन: शनिवार
उपाय: महालक्ष्मी को गुलाबी फूल चढ़ाएं।

जन्मांक 5 (जिनका जन्म 5, 14, 23 को हुआ है)
यह महीना बदलाव और नए अवसर लेकर आएगा यानी पांचों उंगलियां घी में रहने वाली हैं। यात्रा के योग बन सकते हैं। बिजनेस और नौकरी में लाभ मिलेगा। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा। रोगों से मुक्ति मिलेगी और कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपका पलड़ा भारी रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ दिन: बुधवार
उपाय: सिर दक्षिण या पूर्व दिशा की ओर करके सोएं।

जन्मांक 6 (जिनका जन्म 6, 15, 24 को हुआ है)
परिवार और रिश्तों के लिए यह महीना बहुत अच्छा रहेगा। विवाह या रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, खूब धन कमाने वाले हैं। जिंदगी में खुशहाली आएगी, ज्ञान में इजाफा होगा। विल पावर बढ़ेगी और स्वयं को आंतरिक ऊर्जा से लैस महसूस करेंगे। तमाम मनोकामनाएं पूरा होने का समय है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ दिन: शुक्रवार
उपाय: रोज शाम को घर में कपूर जलाएं।

जन्मांक 7 (जिनका जन्म 7, 16, 25 को हुआ है)
यह महीना भाग्य चमकाएगा। आत्ममंथन और आध्यात्मिकता की ओर झुकाव बढ़ेगा। काम में थोड़ी धीमी गति रहेगी, लेकिन मानसिक शांति मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी और माता-पिता की सेहत भी अच्छी रहेगी। प्रेम प्रसंगों के साथ-साथ परिवारिक जीवन में भी मधुरता आएगी।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ दिन: सोमवार
उपाय: कोई भी नया कार्य सोमवार, बुधवार या गुरुवार को शुरू करें।

जन्मांक 8 (जिनका जन्म 8, 17, 26 को हुआ है)
यह महीना आपके लिए मेहनत का फल देने वाला रहेगा, स्टेटस बढ़ेगा। आय के नए साधन बनेंगे। जो लोग शैक्षणिक व्यवसाय से जुड़े हैं यानी शिक्षा जगत से ताल्लुक रखते हैं, उन पर तो खूब मेहरबानी बरसेगी। करियर में उन्नति के योग हैं। धन लाभ होगा लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग: काला
शुभ दिन: शनिवार
उपाय: घर या दुकान की तिजोरी उत्तर दिशा में रखें और उसमें लाल कपड़ा बिछाएं।

जन्मांक 9 (जिनका जन्म 9, 18, 27 को हुआ है)
यह महीना मूलांक 9 वालों के लिए लकी रहने वाला है। अच्छे फलों की प्राप्ति हो सकती है। तन-मन ऊर्जा और जोश से भरा रहेगा। आपके कार्य तेजी से पूरे होंगे। लव लाइफ में भी सकारात्मक बदलाव आएंगे। आमदनी में इजाफा होगा। इस महीने नया वाहन खरीदने का योग बन रहा है। समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ दिन: मंगलवार
उपाय: ध्यान और प्राणायाम करें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!