West Bengal Ellection : कल फिर 15 बूथों पर डाले जाएंगे वोट, EC ने लिया बड़ा फैसला

Edited By Updated: 01 May, 2026 06:34 PM

voting to be held again at 15 booths in west bengal tomorrow

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए राज्य के 2 विधानसभा क्षेत्रों के 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराने का निर्णय लिया है। यह पुनर्मतदान 2 मई को कराया जाएगा।

नेशनल डेस्क : भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव करवाने के बाद बड़ा फैसला लिया है। चुनाव आयोग ने 2 प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों के 15 मतदान केंद्रों पर कल यानि 2 मई को फिर से वोट डालने का फैसला लिया है। यह कदम जिला स्तर पर मतदान केंद्र-वार रिपोर्टों और शिकायतों की जांच के बाद उठाया गया है। सभी बूथ दक्षिण 24 परगना ज़िले के अंतर्गत आते हैं। 

दक्षिण 24 परगना जिले के मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 बूथों पर फिर से वोटिंग होगी। इसके अलावा, डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के 4 बूथों पर भी भारी शिकायतों के मद्देनजर दोबारा वोट डाले जाएंगे। चुनाव आयोग ने कहा है कि वोटिंग के दौरान मिली धांधली की शिकायतों और स्क्रूटनी के आधार पर यह फैसला लिया गया है, जिससे चुनाव की निष्पक्षता बनी रहे।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!