नवजोत कौर सिद्धू के पार्टी छोड़ने के बयान पर राजा वड़िंग का जवाब

Edited By Updated: 02 Feb, 2026 10:19 AM

raja warring s reaction to navjot kaur sidhu s statement

पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने नवजोत कौर सिद्धू के कांग्रेस छोड़ने संबंधी

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने नवजोत कौर सिद्धू के कांग्रेस छोड़ने संबंधी ट्वीट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। राजा वड़िंग ने नवजोत कौर सिद्धू की पार्टी में मौजूदगी और उनकी मानसिक स्थिति पर सवाल खड़े किए।

राजा वड़िंग ने कहा कि वह नवजोत कौर सिद्धू के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहते, लेकिन उन्हें यह समझ नहीं आ रहा कि वह किस इस्तीफे की बात कर रही हैं, जबकि वह पहले से ही पार्टी का हिस्सा नहीं हैं। वड़िंग के अनुसार, नवजोत कौर सिद्धू को कांग्रेस पार्टी से पहले ही निष्कासित (Expelled) किया जा चुका है। उन्होंने कहा, “मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं, लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें मानसिक उपचार की जरूरत है।” वड़िंग ने यह भी कहा कि जब किसी व्यक्ति की मानसिक स्थिति ठीक न हो, तो उसकी बातों पर गुस्सा नहीं किया जाना चाहिए।

नवजोत कौर सिद्धू ने क्या कहा था
पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू ने हाल ही में कांग्रेस पार्टी छोड़ने का ऐलान करते हुए पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पर आरोप लगाया था कि उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मिलीभगत कर कांग्रेस पार्टी को कमजोर और तबाह किया है। डॉ. सिद्धू ने दावा किया कि पंजाब में कांग्रेस की हार और गिरावट का कारण चुनाव नहीं, बल्कि पार्टी के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कई बार पार्टी नेतृत्व को आगाह किया, लेकिन उनकी बातों पर कोई अमल नहीं किया गया। नवजोत कौर सिद्धू ने स्पष्ट किया कि वह अब ऐसी व्यवस्था का हिस्सा नहीं बन सकतीं, जहां पार्टी के हितों से समझौता किया जा रहा हो। इसी वजह से उन्होंने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास राजा वड़िंग से जुड़े कई सबूत हैं, लेकिन अब उनका इससे कोई सरोकार नहीं है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!