Budget 2026: बजट के बाद आम आदमी की जेब पर क्या असर, जानिए क्या हुआ सस्ता-महंगा

Edited By Updated: 01 Feb, 2026 12:58 PM

what will be the impact of the budget on the common man s pocket

केंद्रीय बजट 2026 पेश होने के बाद आम लोगों और कारोबार से जुड़े वर्गों पर इसका सीधा असर देखने को मिलेगा। बजट में कुछ वस्तुओं पर कर बढ़ने से वे महंगी होंगी, जबकि कई जरूरी और स्वास्थ्य से जुड़ी चीजों को राहत दी गई है, जिससे उनकी कीमतें घटेंगी।

बिजनेस डेस्कः केंद्रीय बजट 2026 पेश होने के बाद आम लोगों और कारोबार से जुड़े वर्गों पर इसका सीधा असर देखने को मिलेगा। बजट में कुछ वस्तुओं पर कर बढ़ने से वे महंगी होंगी, जबकि कई जरूरी और स्वास्थ्य से जुड़ी चीजों को राहत दी गई है, जिससे उनकी कीमतें घटेंगी।

ये चीजें होंगी महंगी

बजट 2026 में सरकार ने कुछ सेक्टरों पर शुल्क बढ़ाने और नियमों में बदलाव का ऐलान किया है, जिससे इन वस्तुओं और गतिविधियों की लागत बढ़ सकती है—

  • खनिज (Minerals) की कीमतों में बढ़ोतरी संभव
  • स्क्रैप से जुड़े कारोबार पर असर
  • शराब महंगी हो सकती है
  • वायदा कारोबार (Futures Trading) करना महंगा होगा

ये चीजें होंगी सस्ती

वित्त मंत्री ने बजट में स्वास्थ्य, ऊर्जा और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए कई राहतें दी हैं—

  • कैंसर और डायबिटीज (शुगर) से जुड़ी दवाइयां सस्ती होंगी
  • 7 दुर्लभ बीमारियों की दवाओं पर कर में छूट
  • सोलर एनर्जी से जुड़ी वस्तुएं सस्ती होंगी
  • चमड़ा और कपड़ा निर्यात करना सस्ता होगा
  • जूते, बैट्री और माइक्रोवेव ओवन की कीमतों में कमी संभव
  • रक्षा क्षेत्र में बेसिक कस्टम ड्यूटी में छूट

आम आदमी को क्या फायदा?

सरकार का फोकस इस बजट में इलाज को सस्ता करने, हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने और घरेलू उद्योगों को मजबूती देने पर रहा है। वहीं कुछ वस्तुओं पर बढ़े शुल्क का असर उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ सकता है।

कुल मिलाकर, बजट 2026 में जहां कुछ चीजें महंगी होंगी, वहीं स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े कई क्षेत्रों में राहत देकर आम जनता को संतुलित फायदा देने की कोशिश की गई है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!