देश को बजट से नई राह मिलेगी : PM मोदी

Edited By Updated: 01 Feb, 2026 06:32 PM

the budget will give a new direction to the country pm modi

संसद में आज यानि 1 फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 9 वां बजट पेश किया गया है। बजट की पेशकश के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने अपना पहला बयान दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि इस बजट से देश को नई राह मिलेगी और ये बजट 2047 के विकसित भारत की...

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय बजट 2026-27 को ''ऐतिहासिक'' बताते हुए रविवार को कहा कि यह 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को दर्शाता है और सुधारों की यात्रा को मजबूत करता है तथा विकसित भारत के लिए एक स्पष्ट रूपरेखा तैयार करता है। लोकसभा में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट पेश किए जाने के बाद टेलीविजन पर प्रसारित अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि बजट में ''अवसरों की अपार संभावनाएं'' हैं।

PunjabKesari

उन्होंने कहा, "आज का बजट ऐतिहासिक है। यह 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को दर्शाता है। यह सुधारों की यात्रा को मजबूती देता है और विकसित भारत के लिए एक स्पष्ट रूपरेखा तैयार करता है।'' प्रधानमंत्री ने कहा कि बजट में देश की नारी शक्ति का प्रतिबिंब झलकता है। उन्होंने कहा कि सीतारमण ने लगातार नौवीं बार देश का बजट पेश करके एक नया रिकॉर्ड बनाया है। मोदी ने कहा कि इस वर्ष का बजट 'मेक इन इंडिया' और 'आत्मनिर्भर भारत' जैसी योजनाओं को नयी गति देने के लिए एक महत्वाकांक्षी रूपरेखा प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा, ''यह बजट 2047 तक विकसित भारत की ओर हमारी यात्रा की नींव है। इस वर्ष का बजट भारत की 'सुधार एक्सप्रेस' को नयी ऊर्जा और नयी गति प्रदान करेगा।"

PunjabKesari

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत केवल सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था होने से संतुष्ट नहीं है और यह बजट भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव को मजबूत करता है। उन्होंने कहा, ''यह बजट भारत की वैश्विक भूमिका को और मजबूत करता है। भारत के 140 करोड़ नागरिक केवल सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनकर संतुष्ट नहीं हैं। हम जल्द से जल्द विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना चाहते हैं। यह करोड़ों देशवासियों का संकल्प है।''

PunjabKesari

मोदी ने कहा कि यह बजट विश्वास आधारित शासन और मानव-केंद्रित आर्थिक ढांचे की परिकल्पना को दर्शाता है तथा यह एक विशिष्ट बजट है जो राजकोषीय घाटे को कम करने और मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने को प्राथमिकता देता है, साथ ही मजबूत आर्थिक विकास के साथ उच्च पूंजीगत व्यय को संतुलित करता है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के बजट में एमएसएमई को जो समर्थन मिला है, उससे इसे स्थानीय स्तर से लेकर वैश्विक स्तर तक विकास करने की नयी ताकत मिलेगी। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!