Chandigarh में भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड अटैक मामले में 2 युवक गिरफ्तार, पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज

Edited By Updated: 03 Apr, 2026 12:18 AM

two youths arrested in chandigarh bjp office grenade attack case

चंडीगढ़ में भाजपा मुख्यालय के बाहर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रूपनगर जिले से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मोरिंडा क्षेत्र के गांव रत्नगढ़ निवासी अमन सिंह और गुरतेज...

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में भाजपा मुख्यालय के बाहर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रूपनगर जिले से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मोरिंडा क्षेत्र के गांव रत्नगढ़ निवासी अमन सिंह और गुरतेज सिंह के रूप में हुई है।

सूत्रों के अनुसार, दोनों आरोपियों को मोबाइल लोकेशन के आधार पर ट्रेस कर पकड़ा गया। फिलहाल पुलिस उनसे गहन पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्होंने खुद इस वारदात को अंजाम दिया या किसी बड़ी साजिश का हिस्सा थे।

इस मामले में रूपनगर के एसएसपी मनिंदर सिंह ने बताया कि जांच अभी जारी है और सभी पहलुओं पर बारीकी से काम किया जा रहा है। पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से बच रही है। वहीं, जांच में इस हमले के तार पाकिस्तान से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, हमले में इस्तेमाल किया गया हैंड ग्रेनेड कथित तौर पर पाकिस्तान निर्मित GHD-2 टाइप का है, जिसे सीमा पार से भेजे जाने की संभावना है।

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हैं, ताकि किसी बड़े खतरे को समय रहते रोका जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!