जयपुर में कार और टैंकर में भीषण टक्कर, दंपती समेत डेढ़ साल की मासूम की दर्दनाक मौत

Edited By Updated: 19 Sep, 2024 05:54 AM

horrible collision between car and tanker in jaipur

राजस्थान के जयपुर में बुधवार शाम एक कार और टैंकर की टक्कर में कार सवार दंपति और उनकी डेढ़ साल की बेटी की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जयपुरः राजस्थान के जयपुर में बुधवार शाम एक कार और टैंकर की टक्कर में कार सवार दंपति और उनकी डेढ़ साल की बेटी की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शिवदासपुरा थाना क्षेत्र में रिंग रोड पर प्रहलाद पुरा रीको एरिया में एक कार और टैंकर की टक्कर में कार सवार किशन शर्मा (30), उनकी पत्नी पिंकी शर्मा (28) और बेटी गुड्डू (डेढ़ साल) की मौत हो गई। 

पुलिस के मुताबिक, बताया कि हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये महात्मा गांधी अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है और बृहस्पतिवार सुबह पोस्टमार्टम किया जायेगा। पुलिस के मुताबिक, कार सवार लोग बीलवा के रहने वाले थे और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!