Edited By PTI News Agency,Updated: 17 Jan, 2021 05:11 PM
जयपुर, 17 जनवरी (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को यहां राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की। राजभवन के प्रवक्ता ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया।
जयपुर, 17 जनवरी (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को यहां राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की। राजभवन के प्रवक्ता ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया।
प्रवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री गहलोत ने राज्य में शनिवार से शुरू हुए कोरोना प्रतिरक्षण टीकाकरण अभियान के विभिन्न चरणों के सुचारू संचालन के लिए राज्य सरकार द्वारा की गई चरणबद्ध तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी।
प्रवक्ता के मुताबिक इसके अलावा मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को सरकार द्वारा किये जा रहे विकासात्मक कार्यों से भी अवगत कराया।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।