राजस्थान: आज CM पद की शपथ लेंगे भजनलाल शर्मा, PM मोदी के अलावा ये दिग्गज भी होंगे शामिल

Edited By Pardeep,Updated: 15 Dec, 2023 06:14 AM

rajasthan bhajanlal sharma will take oath as cm today

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र शुक्रवार को राज्य के नए मुख्यमंत्री को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इस शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा भी शामिल होंगे।

जयपुरः राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र शुक्रवार को राज्य के नए मुख्यमंत्री को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इस शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा भी शामिल होंगे। 
PunjabKesari
राजभवन के बयान के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह 15 दिसंबर को रामनिवास बाग स्थित अल्बर्ट हाल के बाहर होगा। राज्यपाल ने मनोनीत मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की ओर से प्रस्तावित शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम का अनुमोदन किया है। इसके अनुसार समारोह में मुख्यमंत्री के रूप में शर्मा को एवं दिया कुमारी तथा प्रेमचंद बैरवा को मंत्रिमंडल सदस्य के रूप में शपथ दिलाएंगे। 
PunjabKesari
सीएम के साथ दोनों डिप्टी सीएम भी लेंगे शपथ
वहीं भारतीय जनता पार्टी के पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह 15 दिसंबर को सुबह 11.15 बजे अल्बर्ट हॉल के बाहर होगा जिसमें विधायक दल के नेता शर्मा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बयान में कहा गया है कि समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे वहीं केंद्र के नेताओं और मुख्यमंत्रियों को भी समारोह के लिए निमंत्रण भेजे गए हैं। इसी दिन दोनों उपमुख्यमंत्रियों दीया कुमारी और डॉ. प्रेमचंद बैरवा भी शपथ लेंगे। समारोह के संबंध में आज भाजपा के प्रदेश कार्यालय में व्यवस्था बैठक हुई। इसमें मनोनीत मुख्यमंत्री शर्मा के अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी भी मौजूद रहे। 
PunjabKesari
समारोह में राज्यभर से कार्यकर्ता लेंगे भाग 
बयान के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री शाह, भाजपा अध्यक्ष नड्डा शामिल होंगे वहीं केंद्र के नेताओं और मुख्यमंत्रियों को भी समारोह के लिए निमंत्रण भेजे गए हैं। समारोह में राज्यभर से कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस संबंध में पार्टी कार्यालय में पार्टी के जिलाध्यक्षों एंव अन्य पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई जिसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कार्यक्रम से संबंधित दिशा-निर्देश दिये। समारोह से पहले राजधानी के मुख्य मार्गों और प्रवेश मार्गों को सजाया जाएगा। इनमें भाजपा के झंडों और हॉर्डिंग कटआउट सहित प्रधानमंत्री मोदी की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं वाले पोस्टर और बैनर भी लगाये जाएंगे। इसके लिए पार्टी कार्यालय में आज दिनभर बैठकों का दौर चला। 

दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा बने उपमुख्यमंत्री
कार्यक्रम को लेकर भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है। बयान के अनुसार समारोह के लिए राजस्थान सहित अन्य राज्यों के विशिष्ट लोगों को भी निमंत्रण भेजे जा रहे हैं। इसमें प्रबुद्धजनों सहित राजनैतिक और सामाजिक क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोग शामिल हैं। इसके अलावा खेल जगत और साहित्यिक जगत के खास लोगों को भी शपथ ग्रहण समारोह के लिए बुलावा भेजा जा रहा है। भाजपा विधायक दल की बैठक मंगलवार को हुई जिसमें भजन लाल शर्मा को विधायक दल का नेता चुना गया। पार्टी की ओर से विधायक दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा को उपमुख्यमंत्री तथा वासुदेव देवनानी को राजस्थान विधानसभा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!