Edited By Sanjeev,Updated: 13 Oct, 2026 03:41 PM

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार सुबह राजस्थान के खेरली स्टेशन के पास उत्तर प्रदेश के आगरा और राजस्थान के बांदीकुई के बीच चलने वाली MEMU (मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) ट्रेन का एक पहिया पटरी से उतर गया। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे (NCR) के...
नई दिल्ली : रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार सुबह राजस्थान के खेरली स्टेशन के पास उत्तर प्रदेश के आगरा और राजस्थान के बांदीकुई के बीच चलने वाली MEMU (मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) ट्रेन का एक पहिया पटरी से उतर गया। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे (NCR) के अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
NCR के चीफ पब्लिक रिलेशंस ऑफिसर शिवम शर्मा ने कहा, 'ट्रेन नंबर 64621, जो ईदगाह और बांदीकुई के बीच चलती है, सुबह 11:06 बजे नदबई से रवाना हुई और खेरली स्टेशन से पहले ही इसके एक कोच (आगे से दूसरे मोटर कोच) का एक पहिया पटरी से उतर गया।'
उन्होंने कहा, 'आगरा के DRM और अन्य सीनियर अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है। पटरी ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया है।'