No Mercy मैच में टूटे स्टार रैसलर के दांत, देखें वीडियो

Edited By Updated: 25 Sep, 2017 04:31 PM

cesaro got his teeth horribly busted at wwe no mercy

डब्ल्यूडब्ल्यूई का खेल जितना मनोरंजक है उतना ही खतरनाकर है, जिसकी एक झलक रविवार को हुए No Mercy मैच में..

नई दिल्लीः डब्ल्यूडब्ल्यूई का खेल जितना मनोरंजक है उतना ही खतरनाकर है, जिसकी एक झलक रविवार को हुए No Mercy मैच में देखने को मिली। डब्ल्यूडब्ल्यूई नो मर्सी पे-पर-व्यू के दौरान रॉ टैग टीम टाइटल मैच शेमस आैर सेसरो का डीन एंब्रोज आैर सेंथ राॅलिंस के बीच हुआ। इस मैच के दाैरान स्टार रैसलर सेसरो अपने दांत तुड़वा बैठे। 

मैच के शुरुआती समय के दाैरान शेमस आैर सेसरो ने एंब्रोज आैर सेंथ राॅलिंस को कई बार मात दी लेकिन बीच में एंब्रोज ने सेसरो पर जोरदार अटैक किया जिसके कारण सेसरो के मुंह से खून बहने लगा आैर उनके दांत टूट गए। मुंह से खून निकलने के बाद सेसरो लड़खड़ाने लगे आैर राॅलिंस ने उनके मुंह पर एक जोरजार किक मार दी। इसके बाद सेसरो खुद को संभाल नहीं सके।

हालांकि शेमस ने अंत तक संघर्ष रखा लेकिन एंब्रोज ने उन्हें हरा दिया आैर इस जीत के साथ एंब्रोज आैर राॅलिंस रॉ टैग टीम टाइटल को जीतने में कामयाब हो गए। सेसरो के लिए यह दिन किसी बुरे सपने से कम नहीं था, क्योंकि उन्होंने ना केवल मैच गंवाया बल्कि अपने दांत भी गंवा बैठे। मैच के बाद सेसरो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी अपने टूटे दांतों की तस्वीर शेयर की। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!