Oil Price Crash : तेल के दाम में 11% की बड़ी गिरावट, ट्रंप के ऐलान करने के बाद गिरे कच्चे तेल के भाव

Edited By Updated: 23 Mar, 2026 05:26 PM

crude oil prices fall after trump s announcement

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। ब्रेंट क्रूड के दाम करीब 11% टूटकर 101.13 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए हैं। यह गिरावट अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया ऐलान के बाद देखने को मिली, जिससे ग्लोबल ऑयल...

नेशनल डेस्क : मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल से वैश्विक बाजारों में हलचल मच गई। इसका असर भारत पर भी दिखा, जहां रुपया डॉलर के मुकाबले गिरकर 94.01 के स्तर तक पहुंच गया। हालांकि इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक ऐलान के बाद तेल की कीमतों में अचानक करीब 11% की गिरावट दर्ज की गई, जिससे बाजार को कुछ राहत मिली।

ईरान वॉर पर ट्रंप का बड़ा दावा

डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान में कहा कि ईरान के साथ बातचीत जारी है और फिलहाल वहां के बिजली संयंत्रों पर हमला नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों से वार्ता चल रही है और अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगी। ऐसे में करीब पांच दिनों तक तेहरान के ऊर्जा संयंत्रों को निशाना नहीं बनाने की बात कही गई है।

तेल की कीमतों में आई बड़ी गिरावट

ट्रंप के इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। ब्रेंट क्रूड के दाम करीब 11% टूटकर 101.13 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए हैं। यह गिरावट अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया ऐलान के बाद देखने को मिली, जिससे ग्लोबल ऑयल मार्केट पर सीधा असर पड़ा है।

ईरान ने ट्रंप के दावे को किया खारिज

दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के दावों को नकारते हुए कहा कि शांति को लेकर ऐसी कोई बातचीत नहीं हो रही है। तेहरान ने साफ तौर पर ट्रंप के बयान को खारिज कर दिया है।

हॉर्मूज बंद होने से बढ़ा ऊर्जा संकट

गौरतलब है कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष को चार हफ्ते हो चुके हैं और हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। ईरान द्वारा स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज को बंद किए जाने से तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है, जिससे वैश्विक ऊर्जा संकट गहरा गया है। इसका असर भारत समेत कई देशों की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!