क्या है खेल रत्न आैर अर्जुन अवार्ड, एक क्लिक में जानें पूरी जानकारी

Edited By Updated: 29 Aug, 2017 08:40 PM

do youn know about arjuna award and ratna award

29 अगस्त का दिन देश में खेल दिवस के ताैर पर मनाया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलकूद...

नई दिल्लीः 29 अगस्त का दिन देश में खेल दिवस के ताैर पर मनाया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जहां देश का नाम रोशन करने वाले कई खिलाड़ी खेल रत्न आैर अर्जुन अवार्ड से सम्मानित हुए। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रियो पैरालिंपिक स्वर्ण विजेता देवेंद्र झाझरिया आैर हाॅकी प्लेयर सरदार सिंह को खेल रत्न से नवाजा गया। इनके अलावा महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत काैर, खुशबीर कौर (ऐथलेटिक्स) एसएसपी चौरसिया (गोल्फ), एसवी सुनील (हॉकी) के अलावा अन्य खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि क्या हैं ये खेल रत्न आैर अर्जुन अवार्ड? अगर नहीं तो आइए जानें- 

राजीव गांधी खेल रत्न
यह भारत में खेल के मामले में दिया जाने वाला सबसे बड़ा खेल पुरस्कार है। इस पुरस्कार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी के नाम पर रखा गया है। यह अवार्ड 1991-92 में शुरू किया गया। खेल के क्षेत्र में सराहना और जागरूकता के लिए इस अवार्ड की स्थापना की गई थी। खेल रत्न अवार्ड में एक पदक, सम्मान सहित एक प्रमाण पत्र और नकद इनाम मिलता है।

साल 2004-05 तक, नकद रुपयों की संख्या 5 लाख थी। अब यह संख्या 5 लाख से बढ़ाकर 7 लाख पचास हजार कर दी गई है। राजीव गांधी खेल रत्न खिलाड़ी को प्रतिवर्ष दिया जाता है जिसमें उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए व्यक्ति या दल को सम्मानित किया जाता है। भारत सरकार द्वारा सम्मानित इन व्यक्तियों को रेलवे की मुफ्त पास सुविधा प्रदान की जाती है जिसके तहत राजधानी या शताब्दी गाड़ियों में प्रथम और द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित कोचों में फ्री यात्रा कर सकते हैं। 

अर्जुन पुरस्कार
खेल के क्षेत्र मे आकर्षक प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से नवाजा जाता है। इस पुरस्कार का प्रारम्भ 1961 में हुआ था। अर्जुन पुरस्कार हासिल करने वाले खिलाड़ी को खेल रत्न हासिल करने वाले से कम मिलती है। इस पुरस्कार के साथ 5 लाख रुपए दिए जाते हैं। वहीं साथ में अर्जुन की कांस्य प्रतिमा और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!