Edited By ,Updated: 09 Mar, 2016 01:37 PM
-ll.jpg)
इरफान पठान के बाद टीम इंडिया के गेंदबाज मोहित शर्मा ने भी गुपचुप शादी रचा ली है। जी हां, तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने कोलकाता की...
नई दिल्ली: इरफान पठान के बाद टीम इंडिया के गेंदबाज मोहित शर्मा ने भी गुपचुप शादी रचा ली है। जी हां, तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने कोलकाता की श्वेता के साथ 3 वर्षों तक चले प्रेम संबंध को परिणय सूत्र में बांध लिया। राजधानी दिल्ली के एक होटल में मंगलवार को संपन्न हुए विवाह में टीम के अन्य खिलाडिय़ों के अलावा विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हुए। 27 वर्षीय मोहित के मूल रुप से फरीदाबाद के निवासी हैं।
दो महीने पहले जनवरी महीने में ही मोहित और श्वेता की सगाई हुई थी। दोनों का प्रेम संबंध पिछले 3 साल से चल रहा था। श्वेता कोलकाता में होटल प्रबंधन की पढ़ाई कर रही हैं।