असम में 7.99 लाख घरों में नल का कनेक्शन, 2019 से 10 प्रतिशत वृद्धि : सरकार

Edited By Updated: 20 Jun, 2021 12:15 AM

pti state story

नयी दिल्ली, 19 जून (भाषा) जलशक्ति मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि असम में करीब 7.99 लाख घरों में पानी के लिए नल का कनेक्शन है और 2019 से इसमें 10 प्रतिशत वृद्धि हुई है। जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए राज्य को 5,601.16 रुपये का...

नयी दिल्ली, 19 जून (भाषा) जलशक्ति मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि असम में करीब 7.99 लाख घरों में पानी के लिए नल का कनेक्शन है और 2019 से इसमें 10 प्रतिशत वृद्धि हुई है। जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए राज्य को 5,601.16 रुपये का आवंटन किया गया है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आवंटन में चार गुना वृद्धि को मंजूरी देते हुए 2024 तक गांव के प्रत्येक घर में नल से जल की आपूर्ति सुनिश्चित करने में राज्य को पूरा सहयोग देने का आश्वसन दिया। मंत्रालय ने आगे कहा कि असम ने पहले ही 41.9 लाख नल के कनेक्शन के लिए योजनाओं को मंजूरी दे दी है और 2021-22 में लगभग 17.85 लाख कनेक्शन के लिए कार्य आदेश जारी किए जा चुके हैं। बयान में कहा गया है कि आवंटन के साथ, मंत्रालय ने राज्य से जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन में तेजी लाने का आग्रह किया।

असम में 15 अगस्त 2019 को जल जीवन मिशन की शुरुआत के समय 25,335 गांवों में कुल 63.35 लाख घरों में केवल 1.11 लाख घरों (1.76 प्रतिशत) में ही नल से जल की आपूर्ति हो रही थी। पिछले 22 महीनों में, राज्य में 6.88 लाख घरों (10.87 प्रतिशत) को नल के पानी के कनेक्शन दिए गए हैं, इस प्रकार 7.99 लाख घरों (12.63 प्रतिशत) में नल का पानी पहुंचाया गया है। राज्य को अगले तीन वर्षों में शेष 55.35 लाख घरों में नल का पानी उपलब्ध कराना है। इस कार्य को पूरा करने के लिए असम ने 2021-22 में 22.63 लाख घरों, 2022-23 में 20.84 लाख घरों और 2023-24 में 13.20 लाख नल का कनेक्शन प्रदान करने की योजना बनाई है।

जल शक्ति मंत्रालय ने इस वर्ष जल जीवन मिशन के तहत असम को 5,601.16 करोड़ रुपये का अनुदान आवंटित किया, जो 2020-21 में 1,608.51 करोड़ रुपये से चार गुना अधिक है। जल शक्ति मंत्रालय ने भी राज्य को पहली किस्त के रूप में 700 करोड़ रुपये जारी किया है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!