दिल्ली: मंगोलपुरी में गैस सिलेंडर में विस्फोट, 13 लोग घायल

Edited By Updated: 20 Jun, 2021 12:16 AM

pti state story

नयी दिल्ली, 19 जून (भाषा) दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में स्थित एक घर में शनिवार को गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इस हादसे में 13 लोग झुलस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 19 जून (भाषा) दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में स्थित एक घर में शनिवार को गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इस हादसे में 13 लोग झुलस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस को शाम छह बजकर 44 मिनट पर सिलेंडर में धमाके की सूचना मिली। धमाके के चलते लगी आग पर काबू पा लिया गया है। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि आग बुझाने के लिए दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी) परविंदर सिंह ने कहा कि गणेश नाम के व्यक्ति के घर में विस्फोट उस समय हुआ जब उसकी पत्नी सावित्री सिलेंडर बदल रही थी और गैस लीक होने के चलते यह फट गया।

पुलिस ने कहा कि इस घटना में सावित्री, सचिन, गीता, प्रिंस, लक्ष्मी, विनोद, विवेक, छतरपाल, संजू, संध्या, निर्मला, महिमा और मोनिष्का घायल हो गए जिन्हें संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उन्होंने कहा कि अधिक झुलस जाने के कारण बाद में सावित्री, सचिन, गीता और प्रिंस को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!