नकली कीटनाशक बनाने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Edited By Updated: 29 Jul, 2021 06:19 PM

pti state story

नयी दिल्ली, 29 जुलाई (भाषा) दिल्ली पुलिस ने नकली कीटनाशक दवाओं के अवैध उत्पादन, भंडारण और बेचने के आरोप में 35 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। आरोपी अतुल सिंघल रोहिणी का निवासी है और उसे दिल्ली...

नयी दिल्ली, 29 जुलाई (भाषा) दिल्ली पुलिस ने नकली कीटनाशक दवाओं के अवैध उत्पादन, भंडारण और बेचने के आरोप में 35 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। आरोपी अतुल सिंघल रोहिणी का निवासी है और उसे दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया।
पुलिस ने ‘क्विकफोस’ जैसे कृषि आधारित रसायन बनाने वाली कंपनी यूपीएल लिमिटेड के आधिकारिक प्रतिनिधि की शिकायत के आधार पर सिंघल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि शिकायत के अनुसार, आरोपी दिल्ली में ‘क्विकफोस’ ब्रांड नामक कीटनाशक का नकली उत्पाद का निर्माण, भंडारण और बेच रहा था।
उन्होंने कहा कि एल्युमिनियम फॉस्फाइड को बेचने पर भारत में 2001 से प्रतिबंध है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (आर्थिक अपराध शाखा) आर के सिंह ने कहा, “सिंघल, ‘क्विकफोस’ नामक फ्यूमिगेंट कीटनाशक एल्युमिनियम फॉस्फाइड ब्रांड का नकली उत्पाद बना रहा था और उसका भंडारण कर रहा था। यह शिकायतकर्ता कंपनी के ब्रांड का नाम है और इसका इस्तेमाल कॉपीराइट और ट्रेडमार्क का उल्लंघन है। वह इस अवैध गतिविधि में पिछले तीन साल से शामिल था।”
उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच के बाद यहां लिबासपुर रोड पर सिरसापुर गांव में छापा मारा गया।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!