हरियाणा के पानीपत में ट्रक-बस की टक्कर में तीन लोगों की मौत

Edited By Updated: 31 Jul, 2021 06:49 PM

pti state story

चंडीगढ़, 31 जुलाई (भाषा) हरियाणा के पानीपत जिले में शनिवार को एक ट्रक और एक बस के बीच हुई टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 12 अन्य यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

चंडीगढ़, 31 जुलाई (भाषा) हरियाणा के पानीपत जिले में शनिवार को एक ट्रक और एक बस के बीच हुई टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 12 अन्य यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर खादी आश्रम के निकट सुबह करीब सवा छह बजे हुई।

पुलिस ने बताया कि बस कुछ यात्रियों को उतारने के लिए रूकी थी तभी ट्रक ने इसमें पीछे से टक्कर मार दी। बस में ज्यादातर श्रमिक सवार थे। बस उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ से पंजाब के पटियाला जा रही थी।

पुलिस ने बताया कि मृतकों में 18 साल की एक युवती भी है। ये तीनों उत्तर प्रदेश के निवासी थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस दुर्घटना में घायल 12 यात्रियों में से आठ को रोहतक के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ में भर्ती कराया गया है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!