सोना 82 रुपये बढ़ा, चांदी 413 रुपये लुढ़की

Edited By Updated: 14 Sep, 2021 10:33 AM

pti state story

नयी दिल्ली, 13 सितंबर (भाषा) वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख और रुपये के मूल्य में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 82 रुपये बढ़कर 45,952 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी...

नयी दिल्ली, 13 सितंबर (भाषा) वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख और रुपये के मूल्य में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 82 रुपये बढ़कर 45,952 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 45,870 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘कॉमेक्स में सोने की कीमतों में मजबूती और रुपये के मूल्य में गिरावट के अनुरूप दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 82 रुपये की तेजी आई।’’
इसके विपरीत, चांदी की कीमत 413 रुपये लुढ़ककर 61,907 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। चांद पिछले कारोबारी सत्र में 62,320 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,790 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 23.66 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!