राहलु गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी, उन्हें निर्भीक एवं प्रतिभाशाली बताया

Edited By Updated: 26 Sep, 2021 01:03 PM

pti state story

नयी दिल्ली, 26 सितंबर (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और कहा कि उन्हें देश के समक्ष मौजूद मुद्दों की बहुत अच्छी समझ है एवं उनसे काफी कुछ सीखा जा सकता है।

नयी दिल्ली, 26 सितंबर (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और कहा कि उन्हें देश के समक्ष मौजूद मुद्दों की बहुत अच्छी समझ है एवं उनसे काफी कुछ सीखा जा सकता है।
राज्यसभा सदस्य एवं कांग्रेस के शीर्ष नेताओं में से एक सिंह रविवार को 89 साल के हो गए।
कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘ एक दूरदृष्टा। एक समर्पित देशभक्त। अपनी बातों के पक्के। डॉ. मनमोहन सिंह आप ऐसे नेता हैं जिसका वाकई भारत हकदार है।’’
पार्टी ने ट्वीट किया, ‘‘ डॉ. मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई। कांग्रेस पार्टी एवं पूरे देश को आज एवं प्रतिदिन आपके योगदान पर गर्व होता है। आपने जो कुछ किया, उसके लिए आपको धन्यवाद।’’
कांग्रेस ने कहा कि वित्त मंत्री के पद से लेकर प्रधानमंत्री तक, यहां तक कि आज भी, भारत की प्रगति के प्रति सिंह की अटूट प्रतिबद्धता से हर भारतीय को अकल्पनीय लाभ हुआ है।
गांधी ने फेसबुक पर लिखा, ‘‘ डॉ. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की बधाई। वह निर्भीक एवं प्रतिभाशाली हैं तथा उनमें हमारे देश के समक्ष मौजूद मुद्दों की बहुत अच्छी समझ है। उनसे काफी कुछ सीखा जा सकता है।’’
उन्होंने लिखा, ‘‘ मैं उनकी (सिंह) अच्छी सेहत एवं खुशहाली की कामना करता हूं।’’
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं-- सचिन पायलट, मुकुल वासनिक, सलमान खुर्शीद आदि ने भी सिंह को उनके जन्मदिन पर बधाई दी।
उल्लेखनीय है कि 1990 के दशक में आमूलचूल आर्थिक सुधार के जनक समझे जाने वाले मशहूर अर्थशास्त्री सिंह 10 साल तक प्रधानमंत्री रहे।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!