कृषि राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने दिल्ली व्यापार मेले में मंत्रालय के ‘स्टॉल’ का दौरा किया

Edited By Updated: 25 Nov, 2021 09:55 PM

pti state story

नयी दिल्ली, 25 नवंबर (भाषा) केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने बृहस्पतिवार को यहां प्रगति मैदान में भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला-2021 में अपने मंत्रालय के ‘स्टॉल’ का दौरा किया और कहा कि प्रदर्शनियां केंद्रीय योजनाओं को बढ़ावा...

नयी दिल्ली, 25 नवंबर (भाषा) केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने बृहस्पतिवार को यहां प्रगति मैदान में भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला-2021 में अपने मंत्रालय के ‘स्टॉल’ का दौरा किया और कहा कि प्रदर्शनियां केंद्रीय योजनाओं को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करती हैं।
एक सरकारी बयान में कहा गया है कि कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय 14-27 नवंबर 2021 तक प्रगति मैदान में आयोजित होने वाले भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला-2021 में भाग ले रहा है।
करंदलाजे ने कहा कि मेले और प्रदर्शनियां कृषि योजनाओं को बढ़ावा देने के साथ-साथ किसानों से जुड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करती हैं।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!