2020 में गैरकानूनी गतिविधियां निवारण कानून के तहत 1321 लोगों को गिरफ्तार किया गया : केंद्र

Edited By Updated: 01 Dec, 2021 07:07 PM

pti state story

नयी दिल्ली, एक दिसंबर (भाषा) सरकार ने बुधवार को कहा कि 2020 में गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम कानून के तहत 1321 लोगों को गिरफ्तार किया गया जबकि 2019 में इस कानून के तहत 1948 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

नयी दिल्ली, एक दिसंबर (भाषा) सरकार ने बुधवार को कहा कि 2020 में गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम कानून के तहत 1321 लोगों को गिरफ्तार किया गया जबकि 2019 में इस कानून के तहत 1948 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि 2018 में इस कानून के तहत 1421 और 2017 में 1554 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

इस बीच गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ने एक अन्य सवाल के जवाब में बताया कि 31 दिसंबर 2019 की स्थिति के अनुसार देश भर की विभिन्न जेलों में 3,30,487 विचाराधीन कैदी थे। उन्होंने कहा कि कारागार एवं कैदियों का प्रशासन एवं प्रबंधन संबंधित राज्य सरकारों की जिम्मेदारी होती है।

उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय ने विचाराधीन कैदियों के मामलों का निराकरण करने और जेलों में भीड़ का कम करने के लिए राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को परामर्श जारी किए हैं।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!