2022 की गणतंत्र दिवस परेड में दिल्ली की झांकी होने की संभावना नहीं: सूत्र

Edited By Updated: 17 Jan, 2022 11:23 PM

pti state story

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (भाषा) इस साल के गणतंत्र दिवस परेड में दिल्ली से झांकी होने की संभावना नहीं है। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को दी। हालांकि, इस मामले में दिल्ली सरकार की ओर से कोई टिप्पणी नहीं आई है।

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (भाषा) इस साल के गणतंत्र दिवस परेड में दिल्ली से झांकी होने की संभावना नहीं है। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को दी। हालांकि, इस मामले में दिल्ली सरकार की ओर से कोई टिप्पणी नहीं आई है।
इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, ‘‘गणतंत्र दिवस परेड 2022 में दिल्ली से कोई झांकी नहीं होगी। कारण ज्ञात नहीं है।’’ अधिकारी ने कहा कि इस वर्ष, दिल्ली-सिटी ऑफ होप्स’ को झांकी के लिए विषय के रूप में चुना गया था।

उल्लेखनीय है कि 2020 में भी गणतंत्र दिवस परेड में दिल्ली की झांकी नहीं थी।

पिछले साल, दिल्ली की झांकी राजपथ पर परेड में शामिल हुई थी, जिसमें दिल्ली सरकार ने शाहजहांबाद के चारदीवारी शहर की स्थापत्य विरासत को आधुनिक बुनियादी ढांचे के साथ जोड़ने के लिए चांदनी चौक के अपने पुनर्विकास मॉडल को प्रदर्शित किया था।

केंद्र सरकार के सूत्रों ने बताया कि राज्यों और केंद्रीय मंत्रालयों की ओर से कुल 56 प्रस्ताव आए थे। उन्होंने कहा कि इनमें से 21 का चयन किया गया है और हर साल इसी तरह की चयन प्रक्रिया अपनाई जाती है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!