देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या पिछले 237 दिनों में सर्वाधिक

Edited By Updated: 22 Jan, 2022 10:38 AM

pti state story

नयी दिल्ली, 22 जनवरी (भाषा) देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,37,704 नये मामले सामने आने के बाद कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 3,89,03,731 हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह तक के अद्यतन आंकड़ो के मुताबिक इनमें वायरस के...

नयी दिल्ली, 22 जनवरी (भाषा) देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,37,704 नये मामले सामने आने के बाद कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 3,89,03,731 हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह तक के अद्यतन आंकड़ो के मुताबिक इनमें वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के 10,050 मामले भी शामिल हैं।

सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक उपचाराधीन मरीज बढ़कर 21,13,365 हो गए हैं जो पिछले 237 दिनों में सर्वाधिक हैं जबकि 488 और मरीजों की मौत के साथ मृतक संख्या बढ़कर 4,88,884 हो गई है।

मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार से ओमीक्रोन के मामलों में 3.69 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उपचाराधीन मामले संक्रमण के कुल मामलों का 5.43 प्रतिशत हैं जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर घटकर 93.31 प्रतिशत हो गई है।

दैनिक संक्रमण दर 17.22 प्रतिशत दर्ज की गई जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 16.65 प्रतिशत रही।

आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक 71.34 करोड़ नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 19,60,954 जांच पिछले 24 घंटे में की गई।

मंत्रालय ने बताया कि अब तक कोविड-19 टीके की 161.16 करोड़ खुराक दी गई हैं।

देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के जो 488 नये मामले सामने आए जिनमें से 106 की केरल में, महाराष्ट्र में 52, दिल्ली में 38 और पश्चिम बंगाल में 35 लोगों की मौत हुई।
आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक कुल 4,88,884 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,42,023, केरल के 51,607, कर्नाटक के 38,537, तमिलनाडु के 37,145, दिल्ली के 25,541, उत्तर प्रदेश के 23,022 और पश्चिम बंगाल के 20,265 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!