मध्य एशिया के नेताओं ने भारतीय फिल्मकारों को आमंत्रित किया

Edited By Updated: 27 Jan, 2022 11:35 PM

pti state story

नयी दिल्ली, 27 जनवरी (भाषा) मध्य एशियाई देशों के नेताओं ने क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय फिल्म निर्माताओं को फिल्म की शूटिंग के लिए अपने देशों में खूबसूरत जगहों पर आने का आमंत्रण दिया दिया है।

वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये बृहस्पतिवार को आयोजित हुए पहले भारत-मध्य एशिया शिखर सम्मेलन के दौरान पांच देशों के नेताओं ने भारतीय फिल्मकारों को शूटिंग के लिए अपने यहां आने का न्योता दिया। इस शिखर सम्मेलन में कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और किर्गिस्तान के नेताओं ने भाग लिया।

शिखर सम्मेलन के बाद दिल्ली घोषणापत्र नामक एक दस्तावेज जारी किया गया, जिसके मुताबिक मध्य एशियाई देशों के नेताओं ने भारतीय फिल्म निर्माताओं को फिल्म की शूटिंग के लिए अपने देशों में खूबसूरत जगहों पर आने की खातिर आमंत्रित किया है।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!