Edited By Pardeep,Updated: 26 Sep, 2026 01:39 AM

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने कहा कि उनकी ''मोटी चमड़ी'' के कारण विपक्ष, खासकर द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की आलोचनाओं का उन पर कोई असर नहीं होता और वह बेझिझक उसके पुराने रिकॉर्ड पर लगातार सवाल उठाते रहेंगे।
मदुरांतकमः तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने कहा कि उनकी ''मोटी चमड़ी'' के कारण विपक्ष, खासकर द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की आलोचनाओं का उन पर कोई असर नहीं होता और वह बेझिझक उसके पुराने रिकॉर्ड पर लगातार सवाल उठाते रहेंगे।मुख्यमंत्री विजय छह अक्टूबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए मदुरांतकम सीट से अपनी पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के उम्मीदवार मरगतम कुमारवेल के लिए प्रचार कर रहे थे।
टीवीके प्रमुख ने द्रमुक की उस रणनीति पर भी निशाना साधा, जिसमें उनकी आलोचनाओं को पुराना बताकर खारिज किया जाता है। उन्होंने दावा किया कि द्रमुक यह मानकर चलती है कि युवा पीढ़ी 50 साल पुराने भ्रष्टाचार के मामलों से अनजान है और इसी वजह से वह अपनी ''बेदाग छवि'' बनाए रखने में सफल रही है।
विजय ने कहा, ''जब मैं ये पुराने मामले उठाता हूं, तो वे हमारे खिलाफ घटिया और मानहानिकारक हमले करने लगते हैं।'' उन्होंने कहा, ''क्या आपने 'मोटी चमड़ी' वाला मुहावरा सुना है? दुनिया में इसका सबसे बड़ा उदाहरण मैं हूं। इस क्षेत्र में आने से पहले मैंने 30-35 साल तक बहुत कुछ देखा है। इसलिए इनमें से कुछ भी मेरे लिए नया नहीं है। बल्कि मुझे लगता है कि यह भी काफी नहीं है और मैं इससे भी ज्यादा की उम्मीद करता हूं।''