उत्तरी दिल्ली के अलीपुर में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

Edited By Updated: 28 Jan, 2022 09:13 AM

pti state story

नयी दिल्ली, 28 जनवरी (भाषा) उत्तरी दिल्ली के अलीपुर में कुछ अज्ञात लोगों ने 38 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी।

नयी दिल्ली, 28 जनवरी (भाषा) उत्तरी दिल्ली के अलीपुर में कुछ अज्ञात लोगों ने 38 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान हिरांकी गांव के प्रमोद कुमार के तौर पर हुई है। कुमार के खिलाफ भी हत्या की कोशिश और शस्त्र अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि अलीपुर थाना पुलिस को बृहस्पतिवार रात करीब सवा 11 बजे सूचना मिली कि कुछ अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति पर गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) बृजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने कुमार पर गोली चलाई थी, जिसे हैदरपुर के मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि अपराध जांच दल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जहां नौ खाली कारतूस मिले।

पुलिस ने बताया कि वे संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर रहे हैं और जांच जारी है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!