राहुल गांधी कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ करेंगे संवाद

Edited By Updated: 19 May, 2022 11:05 PM

pti state story

नयी दिल्ली, 19 मई (भाषा) कांग्रेस नेता राहुल गांधी 23 मई को लंदन में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ संवाद करेंगे और उन्हें ‘भारत की आजादी के 75 साल’ विषय पर संबोधित करेंगे।

नयी दिल्ली, 19 मई (भाषा) कांग्रेस नेता राहुल गांधी 23 मई को लंदन में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ संवाद करेंगे और उन्हें ‘भारत की आजादी के 75 साल’ विषय पर संबोधित करेंगे।

पार्टी ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रवासी भारतीयों से भी बातचीत करेंगे और शुक्रवार, 20 मई, को एक कार्यक्रम में ‘आइडियाज फॉर इंडिया’ विषय पर अपने विचार प्रकट करेंगे।
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्विटर पर कहा, ‘‘राहुल गांधी कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में ‘इंडिया ऐट 75, चुनौतियां और फौरन उबरने वाले- आधुनिक भारत की आगे की राह’ विषय पर अपना संबोधन देंगे तथा संवाद करेंगे।’’
उन्होंने कहा, ‘‘गांधी लंदन में ‘आइडियाज फॉर इंडिया’ सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे और प्रवासी भारतीयों के साथ बातचीत करेंगे।’’
उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने पिछले कुछ महीनों में कई विदेशी विश्वविद्यालयों के छात्रों के साथ सिलसिलेवार संवाद किये हैं।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!