पति ने पत्नी और 2 मासूम बच्चों की कर दी हत्या, फिर खुद को भी मारा चाकू

Edited By Updated: 27 Sep, 2026 06:22 PM

husband murders wife and two young children then stabs himself

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 36 वर्षीय व्यक्ति ने पत्नी के चरित्र पर संदेह के कारण उसकी और दो नाबालिग बेटों की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी और बाद में खुदकुशी की कोशिश की। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। मान थाना क्षेत्र के डुमरतराई इलाके...

नेशनल डेस्क : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 36 वर्षीय व्यक्ति ने पत्नी के चरित्र पर संदेह के कारण उसकी और दो नाबालिग बेटों की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी और बाद में खुदकुशी की कोशिश की। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। मान थाना क्षेत्र के डुमरतराई इलाके में शनिवार रात यह घटना हुई। माना क्षेत्र के नगर पुलिस अधीक्षक लाम्बोदर पटेल ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि आरोपी की पहचान बालोद के निवासी भुवनेश्वर साहू के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि साहू डुमरतराई के साहू पारा में किराये के मकान में रह रहा था।

अधिकारी के अनुसार, साहू ने घर में रखे चाकू से कथित तौर पर अपनी पत्नी खिलेश्वरी साहू (32) और बेटे आशीष साहू (11) तथा जॉन साहू (8) पर हमला किया। इसके बाद उसने उसी चाकू से खुद पर भी हमला किया जिसमें वह घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद माना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। अधिकारी ने बताया कि दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला को अस्पताल ले जाने के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

पटेल ने बताया कि आरोपी को इलाज के लिए यहां डॉ. बी. आर. आंबेडकर स्मृति अस्पताल (मेकाहारा) में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था और प्रथम दृष्टया यही हत्या की वजह प्रतीत होती है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!