दिल्ली में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Edited By Updated: 25 Jun, 2022 08:17 PM

pti state story

नयी दिल्ली, 25 जून (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 25 जून (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

विभाग ने कहा कि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी के बुलेटिन के अनुसार 27 जून से बादल छाए रहने और बूंदाबांदी होने जबकि 27 जून से तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है।

स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष (जलवायु परिवर्तन एवं मौसम विज्ञान) महेश पलावत ने कहा, ''27 जून से बूंदाबांदी और हल्की बारिश होने के साथ ही तापमान में गिरावट आने का अनुमान है।''
वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान एवं अनुसंधान प्रणाली (सफर) के अनुसार दिल्ली में शाम छह बजे के आसपास वायु गुणवत्ता सूचकांक 224 रहा, जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!