राष्ट्रपति चुनाव: नाम वापसी की आखिरी तारीख के बाद अब मुर्मु और सिन्हा चुनाव मैदान में

Edited By Updated: 02 Jul, 2022 08:55 PM

pti state story

नयी दिल्ली, दो जुलाई (भाषा) शनिवार को नाम वापस लेने का आखिरी दिन बीत जाने के बाद राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मु और संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा चुनाव मैदान में रह गये हैं।

नयी दिल्ली, दो जुलाई (भाषा) शनिवार को नाम वापस लेने का आखिरी दिन बीत जाने के बाद राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मु और संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा चुनाव मैदान में रह गये हैं।

इस महीने 18 तारीख को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी राज्यसभा के महासचिव पी सी मोदी ने कहा कि 29 जून तक 94 व्यक्तियों से 115 नामांकन पत्र मिले जिनमें से 107 जरूरी मापदंड नहीं पूरा करने पर खारिज कर दिये गये।
उन्होंने कहा कि मुर्मु और सिन्हा के नामांकन पत्र, जो चार-चार थे, वैध नामांकन की सभी कसौटी पर खरे पाये गये और उन्हें स्वीकार कर लिया गया।

राज्यसभा सचिवालय ने एक बयान में कहा कि संसद भवन के कमरा नंबर 63 में तथा राज्य विधानसभाओं में अधिसूचित कमरों में 18 जुलाई को पूर्वाह्न 10 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा ।
राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल में संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य तथा सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों दिल्ली एवं पुडुचेरी की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य होते हैं।
बीजू जनता दल (बीजद), बहुजन समाज पार्टी (बसपा)एवं शिरोमणि अकाली दल (शिअद) समेत कई क्षेत्रीय दल मुर्मु का समर्थन कर रहे हैं ,ऐसे में राजग प्रत्याशी के पक्ष में संख्याबल जान पड़ रहा है एवं उनके आसानी से जीत जाने की संभावना है।

सांसद सामान्यत: संसद में तथा विधायक राज्यों /केंद्रशासित प्रदेश की राजधानियों में चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित स्थलों पर मतदान करते हैं।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!