राष्ट्रीय राजधानी में हल्की बारिश की संभावना

Edited By Updated: 13 Aug, 2022 11:35 AM

pti state story

नयी दिल्ली, 13 अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में दिन में सामान्य तौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक बुलेटिन में शनिवार को यह जानकारी दी।

आईएमडी की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सुबह न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 80 फीसदी दर्ज की गई।

दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता ‘संतोषजनक’ श्रेणी में रही। सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 56 दर्ज किया गया।

गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!