राष्ट्रपति मुर्मू 29-30 नवंबर को हरियाणा के दौरे पर जायेंगी

Edited By Updated: 28 Nov, 2022 10:13 PM

pti state story

नयी दिल्ली, 28 नवंबर (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 29-30 नवंबर को हरियाणा के दो दिवसीय दौरे पर जायेंगी जहां मंगलवार को वह कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव की औपचारिक शुरुआत करेंगी। राष्ट्रपति भवन ने सोमवार को यह जानकारी दी ।

राष्ट्रपति भवन के बयान के अनुसार, इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति डिजिटल माध्यम से मुख्यमंत्री स्वास्थ्य परीक्षण योजना तथा रोडवेज की बसों में ई-टिकटिंग प्रणाली की शुरुआत करेंगी ।

इसी दिन राष्ट्रपति मुर्मू एनआईटी कुरूक्षेत्र के 18वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी । शाम को राष्ट्रपति के सम्मान में हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा राज भवन में नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जायेगा ।
बयान के अनुसार, 30 नवंबर को राष्ट्रपति आशा कर्मियों, महिला पहलवानों, खिलाड़ियों, छात्राओं आदि के साथ संवाद करेंगी ।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!