वाणिज्य मंत्रालय ने निर्यातकों को बताया, भारत से कौन उत्पाद आयात करना चाहता है रूस

Edited By PTI News Agency,Updated: 07 Dec, 2022 01:29 PM

pti state story

नयी दिल्ली, सात दिसंबर (भाषा) वाणिज्य मंत्रालय ने निर्यातकों के साथ उन उत्पादों की सूची साझा की है जो रूस भारत से आयात करना चाहता है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, सात दिसंबर (भाषा) वाणिज्य मंत्रालय ने निर्यातकों के साथ उन उत्पादों की सूची साझा की है जो रूस भारत से आयात करना चाहता है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
रूस ने वाहन कलपुर्जा और कपड़ा सहित सैकड़ों ऐसे उत्पादों की सूची भारत को दी है जो वह आयात करना चाहता है। अब वाणिज्य मंत्रालय ने निर्यातकों से यह सूची साझा की है।
अधिकारी ने बताया कि रूस ने दवा, कपड़ा, वाहन कलपुर्जा और रसायन सहित विविध क्षेत्रों से सैकड़ों वस्तुओं की एक सूची साझा की है। यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद पश्चिमी देशों ने रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं।
अधिकारी ने कहा कि रूस इन उत्पादों का भारत से आयात करना चाहता है। मंत्रालय ने संबंधित निर्यात संवर्धन परिषदों और निर्यातकों के साथ सूची साझा की गई है ताकि वे इसका आकलन कर सकें कि क्या वे इन उत्पादों को रूस भेजने में सक्षम हैं।’’
उद्योग के जानकारों के अनुसार, भारतीय निर्यातकों के लिए इन वस्तुओं को रूस भेजना आसान नहीं होगा। इसकी वजह है कि रूस के लिए कंटेनर की उपलब्धता को लेकर उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

उद्योग के एक जानकार ने कहा, भारतीय निर्यातक इन उत्पादों की आपूर्ति कर सकते हैं, लेकिन वर्तमान में रूस के लिए कंटेनर और जहाज की उपलब्धता काफी कम है। बहुत सीमित एजेंसियां ही हैं जो रूस के लिए ऑर्डर ले रही हैं।

परिधान उद्योग ने उत्पादों के निर्यात में रुचि दिखाई है जबकि वाहन उद्योग आशंकित हैं। वहीं कुछ निर्यातकों ने मॉस्को में भारतीय दूतावास से इस सूची की जानकारी चाही है।
निर्यातकों के शीर्ष संगठन भारतीय निर्यात संगठनों के महासंघ (फियो) के महानिदेशक अजय सहाय ने कहा कि रूसी खरीदार भारत से व्यापक उत्पादों के बारे में जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!