कॉलेजियम ने इलाहाबाद और गुजरात उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीशों को पदोन्नत करने की सिफारिश की

Edited By PTI News Agency,Updated: 31 Jan, 2023 10:07 PM

pti state story

नयी दिल्ली, 31 जनवरी (भाषा) उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने मंगलवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल और गुजरात उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अरविंद कुमार को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के तौर पर प्रोन्नति करने की...

नयी दिल्ली, 31 जनवरी (भाषा) उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने मंगलवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल और गुजरात उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अरविंद कुमार को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के तौर पर प्रोन्नति करने की केंद्र से सिफारिश की।

उच्चतम न्यायालय की वेबसाइट पर अपलोड किये गये प्रस्ताव के अनुसार देश के प्रधान न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ के नेतृत्व में कॉलेजियम के सभी छह सदस्यों ने एकमत से न्यायमूर्ति बिंदल के नाम की सिफारिश की।
शीर्ष अदालत में प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सहित 34 न्यायाधीशों की स्वीकृत क्षमता है। इस समय उच्चतम न्यायालय में 27 न्यायाधीश हैं।

इसमें कहा गया है कि हालांकि, न्यायमूर्ति के. एम. जोसेफ को न्यायमूर्ति कुमार के नाम की सिफारिश करने में आपत्ति थी।

प्रस्ताव में कहा गया है, ‘‘इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजेश बिंदल की नियुक्ति के संबंध में कॉलेजियम के सभी सदस्य एकमत थे। हालांकि, गुजरात उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरविंद कुमार की नियुक्ति के संबंध में, न्यायमूर्ति जोसेफ ने इस आधार पर अपनी आपत्ति व्यक्त की है कि उनके नाम पर बाद में विचार किया जा सकता है।’’
सीजेआई और न्यायमूर्ति जोसेफ के अलावा, कॉलेजियम में न्यायूर्ति एस. के. कौल, न्यायमूर्ति एम. आर. शाह, न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना भी शामिल हैं।

उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने 13 दिसंबर को शीर्ष अदालत के न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति के लिए केंद्र को उच्च न्यायालय के पांच न्यायाधीशों के नामों की सिफारिश की थी।

केंद्र ने अभी तक इन नामों को स्वीकार और अधिसूचित नहीं किया है।

कॉलेजियम ने मंगलवार को कहा कि 13 दिसंबर, 2022 को अनुशंसित पांच न्यायाधीशों की नियुक्तियों को अलग से अधिसूचित किया जाना चाहिए।

कॉलेजियम ने कहा कि मंगलवार को हुई बैठक में उसने उच्चतम न्यायालय में नियुक्ति के लिए उच्च न्यायालयों के योग्य मुख्य न्यायाधीशों और वरिष्ठ न्यायाधीशों के नामों पर विचार किया।

चार पृष्ठों के प्रस्ताव में कहा गया है कि कॉलेजियम ने "योग्य मुख्य न्यायाधीशों और उच्च न्यायालयों के वरिष्ठ न्यायाधीशों" की योग्यता और क्षमता का सोच समझ कर मूल्यांकन किया।

न्यायमूर्ति बिंदल को 22 मार्च, 2006 को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया और 11 अक्टूबर, 2021 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बने थे।

न्यायमूर्ति अरविंद कुमार को 26 जून, 2009 को कर्नाटक उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था और सात दिसंबर, 2012 को स्थायी न्यायाधीश बनाया गया था।

प्रस्ताव में कहा गया है कि उन्हें 13 अक्टूबर 2021 को गुजरात के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!