नौसेना और इसरो ने गगनयान ‘रिकवरी’ प्रशिक्षण योजना का दस्तावेज जारी किया

Edited By Updated: 27 May, 2023 11:48 AM

pti state story

नयी दिल्ली, 26 मई (भाषा) नौसेना और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने केरल के कोच्चि में आईएनएस गरूड़ पर गगनयान ‘रिकवरी’ प्रशिक्षण योजना का दस्तावेज जारी किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 26 मई (भाषा) नौसेना और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने केरल के कोच्चि में आईएनएस गरूड़ पर गगनयान ‘रिकवरी’ प्रशिक्षण योजना का दस्तावेज जारी किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
यह दस्तावेज़, गगनयान अभियान पर जाने वाले अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी पर उतारने की योजना को रेखांकित करता है।

नौसेना के अधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्षण दस्तावेज़ को नौसेना अभियान के महानिदेशक वाइस एडमिरल अतुल आनंद, विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) के निदेशक उन्नीकृष्णन नायर और इसरो के मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान केंद्र के निदेशक उमामहेश्वरन आर ने 24 मई को संयुक्त रूप से जारी किया है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दस्तावेज़ में गोताखोरों, मार्को (समुद्री कमांडो), चिकित्सा विशेषज्ञों, तकनीशियनों और नौसेना के पायलट सहित ‘रिकवरी’ अभियानों में भाग लेने वाले विभिन्न दलों के प्रशिक्षण के संबंध में समग्र आवश्यकताओं की जानकारी दी गई है।
अधिकारी ने कहा कि इस अभियान की अगुवाई नौसेना अन्य सरकारी एजेंसियों के समन्वय से कर रही है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!